Navratri Aarti : ॐ जय अम्बे गौरी (श्री दुर्गा आरती)

Navratri Aarti – श्री दुर्गा आरती

श्री दुर्गा आरती

ॐ जय अम्बे गौरी ,मैया जय श्यामा गौरी ।
तुमको निशदिन ध्यावत,हरी ब्रह्मा शिवजी ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

मांग सिन्दूर विराजत,टीको मृगमद को ।
उज्जवल से दोउ नैना,चन्द्रवदन नीको ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

कनक समान कलेवर,रक्ताम्बर राजे ।
रक्तपुष्प गल माला,कण्ठन पर साजे ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

केहरि वाहन राजत,खड्ग खप्पर धारी ।
सुर नर मुनि जन सेवत,तिनके दुःख हारी ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

कानन कुण्डल शोभित,नासाग्रे मोती ।
कोटिक चन्द्र दिवाकर,सम राजत ज्योति ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

शुम्भ निशुम्भ विदारे,महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना,निशदिन मदमाती ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

चंड मुंड संहारे,शोणित बीज हरे ।
मधु कैटभ दोउ मारे,सुर भयहीन करे ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

ब्रह्माणी रुद्राणी,तुम कमला रानी ।
आगम निगम बखानी,तुम शिव पटरानी ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

चौसठ योगिनी गावत,नृत्य करत भैरों ।
बाजत ताल मृदंगा अरु बाजत डमरू ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

तुम ही जग की माता,तुम ही हो भरता ।
भक्तन की दुःख हरता,सुख सम्पति करता ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

भुजा चार अति शोभित,वर मुद्रा धारी ।
मनवांछित फल पावत,सेवत नर नारी ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

कंचन थाल विराजत,अगर कपूर बाती ।
श्रीमालकेतु में राजत,कोटि रतन ज्योति ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

श्री अम्बे जी की आरती,जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी,मनवांछित पावे ॥

Navratri Aarti - श्री दुर्गा आरती
श्री दुर्गा आरती

Navratri Aarti Pdf

Leave a Comment

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock
error: Content is protected !!