प्रार्थना: हे हंसवाहिनी ज्ञान दायिनी (He Hans Vahini Gyan Dayini)

By Admin

Updated on:

He Hans Vahini Gyan Dayini Video Song

प्रार्थना: हे हंसवाहिनी ज्ञान दायिनी (He Hans Vahini Gyan Dayini)

हे हंसवाहिनी ज्ञान दायिनी
अम्ब विमल मति दे
अम्ब विमल मति दे
हे हंसवाहिनी ज्ञान दायिनी

अम्ब विमल मति दे
अम्ब विमल मति दे

जग सिरमौर बनाएँ भारत
वह बल विक्रम दे
वह बल विक्रम दे
हे हंसवाहिनी ज्ञान दायिनी

अम्ब विमल मति दे
अम्ब विमल मति दे

साहस शील हृदय में भर दे
जीवन त्याग-तपोमय कर दे
साहस शील हृदय में भर दे
जीवन त्याग-तपोमय कर दे
संयम सत्य स्नेह का वर दे
स्वाभिमान भर दे
संयम सत्य स्नेह का वर दे
स्वाभिमान भर दे।
हे हंसवाहिनी ज्ञान दायिनी

अम्ब विमल मति दे
अम्ब विमल मति दे

लव-कुश ध्रुव प्रहलाद बनें हम
मानवता का त्रास हरें हम
लव-कुश ध्रुव प्रहलाद बनें हम
मानवता का त्रास हरें हम
सीता सावित्री दुर्गा मां
फिर घर-घर भर दे
सीता सावित्री दुर्गा मां
फिर घर-घर भर दे।
हे हंसवाहिनी ज्ञान दायिनी

अम्ब विमल मति दे
अम्ब विमल मति दे
अम्ब विमल मति दे

अन्य स्कूल प्रार्थना लिस्ट

Leave a Comment